——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बारातियों से भरी पिकअप 3 बार पलटी, खेत में जा घुसी: 35 घायल, 4 की हालत गंभीर

 aber news गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के धरहर गांव के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी में शामिल होने जा रहे 40 से अधिक बाराति...

 aber news गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के धरहर गांव के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी में शामिल होने जा रहे 40 से अधिक बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर तीन बार पलटते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। पलटी खाने के बाद पिकअप सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मानवता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और अन्य को मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल सर्जन देवेंद्र पैकरा ने बताया कि जिला अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया, जिनमें 4 की स्थिति अत्यंत गंभीर है। दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो का जबड़ा और गर्दन फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के बाद एक बार फिर सवारियों से भरी पिकअप वाहनों की अवैध ढुलाई और लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments