रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में प्रस्तुत बजट 2026 की कार्यवाह...
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में प्रस्तुत बजट 2026 की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। नए विधानसभा भवन में आयोजित इस पहले बजट सत्र के साक्षी बनना विद्यार्थियों के लिए विशेष और ऐतिहासिक अवसर रहा।
सदन की कार्यवाही के दौरान विद्यार्थियों ने वित्त मंत्री का बजट भाषण, पक्ष-विपक्ष के विचार और संसदीय प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक देखा। कक्षा में पढ़े गए संसदीय नियमों और लोक नीति से जुड़े विषयों को वास्तविक रूप में समझने का उन्हें मौका मिला।
विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना दास शार्खेल ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की समझ को व्यापक बनाते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभवों पर भी जोर देता है।
इस दौरान डॉ. नीता लालवानी और सुश्री रुखसार परवीन भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा के वरिष्ठ सूचना अधिकारी जी. एस. सलूजा और अंडर सेक्रेटरी जी. शेषगिरि राव ने विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने इसे अपने शैक्षणिक जीवन का यादगार अनुभव बताया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments