——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चलती ट्रेन में शराबखोरी पर कार्रवाई

रायपुर, 25 फरवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने चलती ट्रेन में शराब का सेवन करने और वरिष्ठ नागरिक महिला यात्री से दुर...






रायपुर, 25 फरवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने चलती ट्रेन में शराब का सेवन करने और वरिष्ठ नागरिक महिला यात्री से दुर्व्यवहार करने के मामले में दो यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को नौतनवा से चलने वाली ट्रेन संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में 22 फरवरी को अयोध्या से रायपुर आ रही 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रीमती उषा शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई। वे अपने पति के साथ ए1 कोच की सीट संख्या 7-9 पर यात्रा कर रही थीं।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि भाटापारा से रायपुर के बीच ए1 कोच की सीट संख्या 24 पर यात्रा कर रहे प्रवीण सिंह और ए2 कोच की सीट संख्या 14 पर यात्रा कर रहे गोपाल कासेर ने ए1 कोच के कॉरिडोर अटेंडेंट कैबिनेट में खुलेआम शराब का सेवन किया। दोनों यात्री नशे की हालत में पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने वरिष्ठ महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे बुजुर्ग दंपति को मानसिक उत्पीड़न और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच में शराब से संबंधित सामग्री भी बरामद हुई है। रेलवे अधिनियम की धारा 145 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

सीटीआई टी. नाग एवं वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक के निर्देशन में जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिसके आधार पर प्रथम सूचना दर्ज की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान शिष्टाचार और रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में यात्री ‘रेल मदद’ ऐप का उपयोग करें या 139 पर कॉल कर सूचना दें।

No comments