——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शिक्षित समाज ही आगे बढ़ता है - राजेश श्यामकर

महिलाओं की उन्नति में ही समाज की उन्नति है - हेमा देशमुख  राजनांदगांव । बौद्ध समाज विकास मण्डल स्टेशनपारा राजनांदगांव के तत्वावधान में माता ...




महिलाओं की उन्नति में ही समाज की उन्नति है - हेमा देशमुख 

राजनांदगांव । बौद्ध समाज विकास मण्डल स्टेशनपारा राजनांदगांव के तत्वावधान में माता सावित्री बाई फुले व माता फातिमा शेख जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा अनावरण के पश्चात धम्म देशना एवं अतिथियों का संबोधन आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता श्री राजेश श्यामकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं श्रीमती हेमा देशमुख पूर्व महापौर ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि किसी भी समाज की उन्नती का पायमाना इस बात से मापा जाता है कि उस समाज की महिलाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में कितनी उन्नती की है। शिक्षित समाज ही लगातार उन्नती की ओर आगे बढ़ता ही रहता है। इसलिए बौद्ध समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।  सभा को अन्य  वक्ताओं आसिफ अली, शाहिद भाई, बौद्ध समाज बिलासपुर के राजेश हुमने,दीपांकर खोब्रागड़े, रेखा मेश्राम, रूपेश दुबे, यथार्थ सम्राठ, प्रभा दीदी बाल,ने अपने सारगर्भित विचार रखे।
राजेश हमुने, जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा ने जानकारी दी और बताया कि राकेश शेंडे, सुनिता शेंडे, अनमोल शेंडे, लता शेंडे के द्वारा साक्षी शेंडे की स्मृति में सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमा और हाजी अब्दुल लतीफ सायरा बेगम द्वारा मो. शकुर मोहम्मद की स्मृति में फातिमा शेख जी की प्रतिमा स्थापित की गयी।
घोर घने जंगल में निवासरत् पूज्य भंते अग्गज्योति और पूज्य भंते विमल तिस्स संग्रामगिरी ताडोवा फारेस्ट चंद्रपुर के द्वारा परित्राण पाठ एवं धम्म देसना के बाद मूर्ति का अनावरण किया गया। 
कार्यक्रम से पूर्व रेल्वे स्टेशन से राकेश सुनिता शेंडे के निवास तक फूलों की वर्षा करते हुए पूज्य भंते संघ का स्वागत वंदन सत्यभामा गोस्वामी, लता रामटेके ,शीला मेश्राम, मीना डोंगरे, उषा बोरकर, निडा रंगारी, बिर्जी बाई गढ़े, रूस्मकला मेश्राम, तनु टेम्बूरकर, मोना गढ़े, वीणा गोस्वामी, प्रियांका डोंगरे, , संगीता बोरकर, पाखी टेम्बुरकर, नूपूर बोरकर, महेश रामटेके आदि उपासकों ने किया। 
कार्यक्रम में हर्ष कुमार शेंडे, राजेश श्यामकर, राजेश हुमने, विशाल गढ़े, संदीप रामटेके, महेश रामटेके,  नरेन्द्र हंसा, किशोर देशमुख, सरोज हुमने, सरोज शेंडे, संगीता बोरकर, रजनीश हुमने, अनमोल शेंडे, प्रवीण नोन्हारे ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया। 
दोनो प्रतिमाओं का निर्माण मूर्तिकार देवा रंगारी के द्वारा किया गया। मंच संचालन संदीप कोल्हाटकर एवं अभार प्रदर्शन सुनिता शेंडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के सदस्य एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

No comments