——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन डबल होगी

रायपुर/बिलासपुर, 24 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गोंदिया–जबलपुर रेलखंड के द...




रायपुर/बिलासपुर, 24 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गोंदिया–जबलपुर रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। ₹5,236 करोड़ की लागत से 231 किमी लंबी इस परियोजना को अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह रेलखंड गोंदिया में हावड़ा–मुंबई हाई डेंसिटी रूट और जबलपुर में इटारसी–वाराणसी रूट को जोड़ेगा। इसके पूरा होने से प्रयागराज और वाराणसी से दक्षिण भारत—चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद—की ओर सबसे छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे उत्तर–दक्षिण रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ट्रेनों की रफ्तार व संख्या दोनों बढ़ सकेंगी।

परियोजना में महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी व बालाघाट जिले शामिल हैं। वन्यजीव संरक्षण के लिए अंडरपास और फेंसिंग पर ₹450 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

रेल मंत्रालय के अनुसार डबल लाइन बनने से माल ढुलाई क्षमता 7.6 मिलियन टन प्रतिवर्ष बढ़ेगी। परिवहन लागत में करीब ₹350 करोड़ सालाना बचत होगी और 78 लाख मानव-दिवस का रोजगार सृजित होगा। साथ ही हर साल लगभग 16 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

परियोजना को प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन और तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कान्हा और पेंच जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच और आसान होगी, वहीं औद्योगिक इकाइयों को भी बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

No comments