——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान की होगी शुरुआत: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जगदलपुर में भव्य आयोजन

रायपुर, 28 फरवरी 2026। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के...




रायपुर, 28 फरवरी 2026। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय सभागार में किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिकों के योगदान को स्मरण करने और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही विज्ञान आधारित भारत निर्माण के वास्तविक सारथी हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने युवाओं में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से “विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान” प्रारंभ करने की घोषणा की। इस अभियान के अंतर्गत युवा वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के जन्मस्थलों एवं वैज्ञानिक संस्थानों का अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने दण्डकारण्य आमचो बस्तर विज्ञान महोत्सव का विमोचन भी किया। यह महोत्सव मार्च से सितंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें सोझ-गोठ (छात्र-वैज्ञानिक संवाद), जोहार प्रकृति ग्राम कार्यशाला, बस्तर लोक विज्ञान सम्मेलन, लोक वैद्य सभा तथा विकास यात्रा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

समारोह में भोपाल एवं रायपुर से पहुंचे वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधुनिक आयामों पर प्रकाश डालते हुए समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महानिदेशक डॉ. प्रशांत कवीश्वर, सीएसआईआर भोपाल के निदेशक डॉ. थल्लाडा भास्कर, विज्ञान भारती के विवस्वान तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments