रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में विशेष पहल करते हुए मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। महापौर म...
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में विशेष पहल करते हुए मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर तथा आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने रामकी कंपनी प्रबंधन के सहयोग से यह आयोजन रखा है।
दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को शाम 4 बजे से राजधानी रायपुर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रामकी कम्पनी इलेवन एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य नगर पालिक निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्र स्वच्छता कर्मियों को सम्मान देना तथा उन्हें स्वस्थ मनोरंजन का अवसर प्रदान करना है। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को सकारात्मक ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वे नगरवासियों के सहयोग से स्वच्छ रायपुर की परिकल्पना को और अधिक सशक्त रूप से साकार कर सकें।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments