——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

समता कॉलोनी में 75 लाख नगद के साथ युवक पकड़ा

रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं आजाद चौक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी क्षेत्र से 75 लाख रुपए नगद बरामद किए ह...




रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं आजाद चौक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी क्षेत्र से 75 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा क्रमांक CG 04 NJ 8956 को रोककर जांच की गई। वाहन में रखे बड़े थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम मिली।

वाहन चालक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), निवासी समता कॉलोनी, आजाद चौक रायपुर बताया। पूछताछ के दौरान वह नगद राशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस को संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 लाख रुपए नगद, 4 मोबाइल फोन एवं एक्टिवा वाहन जप्त करते हुए थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में कार्रवाई की है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जहां अब आगे की जांच की जा रही है।

No comments