——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का शुभारंभ, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

abernews . टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ...

abernews .

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मेले को वर्षभर संचालित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही और पूर्णागिरि धाम को स्थायी संरचनाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य दोहराया।

पूर्णागिरि धाम को आध्यात्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्णागिरि धाम के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। चम्पावत जनपद को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाते हुए इसे प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

टनकपुर बस स्टैंड बनेगा आईएसबीटी

टनकपुर बस स्टैंड को 240 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इंटर स्टेट बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊँ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण और मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने और रोपवे निर्माण कार्य को गति देने की जानकारी भी दी गई।

विशेष पर्यटन सर्किट की तैयारी

पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़कर विशेष पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना पर कार्य जारी है। जिला मुख्यालय में 55 करोड़ रुपए की लागत से साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में आईटी लैब और महिला छात्रावास का निर्माण किया गया है।

शिक्षा और खेल अधोसंरचना पर जोर

लोहाघाट में 237 करोड़ रुपए की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है, जबकि 16 करोड़ रुपए से पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन तैयार हो चुका है। टनकपुर में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान राफ्टिंग को नई पहचान मिली है। श्यामलाताल झील के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया गया है। 28 करोड़ रुपए की लागत से इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

मेला आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


No comments