कुल्लू। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ह...
कुल्लू। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन तथा अन्य परिजन शिमला के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। सोमवार को वे सोलंगनाला और हामटा स्नो प्वाइंट क्षेत्र में घूमने के बाद होम स्टे लौटे थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत खराब बताई गई। मित्रों के अनुसार उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद दवा दी गई।
दोपहर करीब ढाई बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई देने पर मित्रों ने देखा कि वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे पड़े थे। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। रास्ते में उनके मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घटना की सूचना के बाद झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र, विशेषकर कोल्हान इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments