——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में भोजन के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी, कुलपति ने गठित की जांच समिति

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सेकेंड कैंपस स्थित गंगा हॉस्टल में बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। इसके अलावा कई अन्...




लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सेकेंड कैंपस स्थित गंगा हॉस्टल में बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। इसके अलावा कई अन्य छात्राओं ने भी पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। घटना के बाद छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, छात्राएं धरने पर बैठीं


छात्राओं का आरोप है कि मेस के भोजन और सुविधाओं को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रोवोस्ट से शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर छात्राएं धरने पर बैठ गईं और विरोध स्वरूप रात का भोजन भी नहीं किया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुलपति पहुंचे कैंपस, जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह कुलपति, चीफ प्रॉक्टर और प्रशासनिक टीम सेकेंड कैंपस पहुंची। छात्राओं से बातचीत के बाद कुलपति ने कुलसचिव को पांच सदस्यीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति मेस संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुनेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेस संचालन में बदलाव के संकेत

कुलपति के निर्देशानुसार मेस में भोजन परोसने के कार्य में पुरुष कर्मियों के स्थान पर महिला कर्मियों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।

दूषित भोजन के आरोप, वीडियो वायरल


बताया गया कि बीबीए की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के साथ ही लॉ तृतीय वर्ष की एक छात्रा को उल्टियां हुईं और वह बेहोश हो गई। इसके बाद छात्राओं ने मेस में ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

इसी बीच हॉस्टल के मेस से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रसोई की स्वच्छता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो को न्यू कैंपस के कौटिल्य छात्रावास के किचन का बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

No comments