——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारतीय जनता पार्टी की सतना जिला कार्यकारिणी घोषित: ममता पांडे उपाध्यक्ष, जेपी गुप्ता बने महामंत्री

सतना . लंबे इंतजार और संगठनात्मक मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सतना जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष भगवती पांडे के ...




सतना . लंबे इंतजार और संगठनात्मक मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सतना जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष भगवती पांडे के नेतृत्व में घोषित इस टीम में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व महापौर ममता पांडे को उपाध्यक्ष पद


नई कार्यकारिणी में पूर्व महापौर ममता पांडे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री रामहित गुप्ता के पोते और वर्तमान कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

अतुल सिंह परिहार बने मीडिया प्रभारी

तार्किक और प्रभावी बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अतुल सिंह परिहार को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। घोषित सूची में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शामिल हैं। एक महामंत्री और कार्यालय मंत्री का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।

सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व

करीब एक वर्ष पूर्व जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले भगवती पांडे की जिला कार्यकारिणी का संगठन में लंबे समय से इंतजार था। नई टीम में महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

लगभग 20 वर्ष बाद वैश्य समाज को महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले रामोराम गुप्ता को यह दायित्व सौंपा गया था।

No comments