Holi 2026 abernews . होली के त्योहार को लेकर बाजारों में रंग-ग...
Holi 2026
abernews . होली के त्योहार को लेकर बाजारों में रंग-गुलाल की रौनक बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार केमिकल युक्त रंग, तेज धूप और बार-बार चेहरे व शरीर को धोने से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में होली से पहले त्वचा की तैयारी को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
मॉइस्चराइजिंग को माना जा रहा अहम कदम
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर, नारियल तेल, बादाम तेल या गाढ़ी क्रीम लगाने से रंग सीधे त्वचा में समाने से रोके जा सकते हैं। इससे बाद में रंग छुड़ाने में भी आसानी होती है।
धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन जरूरी
खुले में होली खेलने के दौरान धूप से त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। विशेषज्ञ एसपीएफ 30 या उससे अधिक क्षमता वाले सनस्क्रीन के उपयोग को प्रभावी मानते हैं, जिससे टैनिंग और सन डैमेज का खतरा कम हो सकता है।
संवेदनशील हिस्सों की अतिरिक्त देखभाल
होंठ और आंखों के नीचे की त्वचा को अधिक संवेदनशील माना जाता है। इन हिस्सों पर लिप बाम और हल्की क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है ताकि सूखापन और जलन से बचाव हो सके।
नाखूनों की सुरक्षा के लिए गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाने को भी कारगर उपाय बताया गया है, जिससे रंग नाखूनों में जमने से रोका जा सकता है।
मेकअप से हो सकता है रिएक्शन
विशेषज्ञों के अनुसार होली के दिन भारी मेकअप और केमिकल रंगों का मिश्रण त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसे मामलों में एलर्जी और रिएक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
स्किन टाइप के अनुसार देखभाल
त्वचा के प्रकार के अनुसार देखभाल की आवश्यकता बताई गई है। ड्राई स्किन के लिए गाढ़ी क्रीम या फेस ऑयल, ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और जेल बेस्ड सनस्क्रीन, जबकि सेंसिटिव स्किन के लिए पहले पैच टेस्ट और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को प्राथमिकता देने की बात विशेषज्ञों द्वारा कही जा रही है।
" alt="" />" alt="" />


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments