——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खरोरा में गांजा बेचते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने 12 हजार का मादक पदार्थ जब्त किया, 58 वर्षीय आरोपी जेल भेजा रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री पर...



पुलिस ने 12 हजार का मादक पदार्थ जब्त किया, 58 वर्षीय आरोपी जेल भेजा

रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.526 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी 2026 को खरोरा थाना पुलिस और साइबर स्टाफ की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने बताए गए स्थान के पास घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार सेन (58), निवासी गनियारी वार्ड क्रमांक-14, रावणभांठा, थाना खरोरा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक सफेद प्लास्टिक झोला मिला, जिसके अंदर सफेद पॉलिथीन में रखा 0.584 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। झोले का वजन 58 ग्राम और शुद्ध गांजा 0.526 किलोग्राम पाया गया। आरोपी गांजा रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

No comments