480 पौवा देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया का नाम आया सामने रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब तस्करी के खिल...
480 पौवा देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया का नाम आया सामने
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 480 पौवा देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 48 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार गंज थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोपी सागर (27), नरेन्द्र सागर (24) और विक्की बेहरा उर्फ उमेश (23), सभी निवासी थाना कोतवाली क्षेत्र बताए। तलाशी के दौरान बोरियों में भरी देशी शराब बरामद हुई। शराब रखने और परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि शराब कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया की है और उसी के कहने पर वे शराब लाने-ले जाने का काम कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुकेश बनिया के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments