Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स विश्वविद्यालय के विज्ञान विद्यार्थियों ने सिपेट रायपुर में किया औद्योगिक भ्रमण, प्लास्टिक पुनर्चक्रण की तकनीक जानी

रायपुर।  मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के स्कूल ऑफ साइंस के बीएससी और एमएससी रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज...




रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के स्कूल ऑफ साइंस के बीएससी और एमएससी रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर का औद्योगिक भ्रमण किया।

कुलाधिपति गजराज पगारिया और महानिदेशक प्रियेश पगारिया ने विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण शैक्षणिक-औद्योगिक सहभागिता को मजबूत करते हैं और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं।

यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव और विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आशीष सराफ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

भ्रमण का प्रारंभिक सत्र “प्लास्टिक पुनर्चक्रण : चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर केंद्रित रहा। इसमें विद्यार्थियों को पेट्रोरसायन एवं प्लास्टिक उद्योग से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी दी गई।

सिपेट के प्रधान निदेशक एवं हेड डॉ. आलोक कुमार साहू के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन हुआ। सहायक तकनीकी अधिकारी समोजू पृथ्वी राज ने प्लास्टिक पर संवादात्मक प्रस्तुति दी, जबकि बी. श्रीनिवासन राव और उनकी टीम ने औद्योगिक परिभ्रमण कराया। कार्यक्रम का कुशल समन्वय सिपेट कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार जेना ने किया।

विद्यार्थियों ने उन्नत मोल्डिंग मशीनों जैसे डबल कलर इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल मशीन, ऑल-इलेक्ट्रिक मशीन, मल्टीलेयर ब्लोन फिल्म मशीन और रोटोमोल्डिंग की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा।

परीक्षण अनुभाग में छात्रों ने सीखा कि किस प्रकार पॉलिमर, प्लास्टिक और कंपोजिट का विश्लेषण किया जाता है और सिपेट किस तरह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण सेवाएं प्रदान करता है।

टूल रूम में विद्यार्थियों को सीएनसी मशीनों के माध्यम से मोल्ड निर्माण, उच्च परिशुद्धता मशीनिंग और जटिल डिज़ाइन वाले उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान मिला। वहीं डिज़ाइन अनुभाग में छात्रों को कैड-कैम सॉफ्टवेयर और डिज़ाइन उपकरणों की जानकारी दी गई।

इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी दृष्टि से समृद्ध किया बल्कि उन्हें यह भी समझाया कि उद्योगों में अनुसंधान और नवाचार का कितना महत्व है।


No comments