Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ऑपरेशन ‘विश्वास’ में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 मामलों में 438 किलो गांजा जब्त, 33 आरोपी हेरोइन के साथ गिरफ्तार

दुर्ग।  दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। 1 सितंबर 2025 से शुरू इस अभियान में अब तक नशे के कारोबार ...



दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। 1 सितंबर 2025 से शुरू इस अभियान में अब तक नशे के कारोबार से जुड़े कुल 28 प्रकरणों में 58 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लगभग 84.77 लाख रुपए की नशीली सामग्री बरामद की है।

22 मामलों में 438 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के तस्कर भी गिरफ्तार
थाना कुम्हारी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कंटेनर में तस्करी करते हुए 388 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर और चालक को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए अभियान में कुल 438.748 किलो गांजा बरामद हुआ है।

हेरोइन और चिट्टा तस्करी पर कसा शिकंजा
पुलिस ने हेरोइन के 3 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना मोहन नगर के मामले में 246 ग्राम चिट्टा के साथ अब तक 30 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें पंजाब के चार तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी संभावित है।

पहली बार अफीम के आरोपी भी गिरफ्तार
इस वर्ष जिले में पहली बार अफीम के 3 आरोपी पकड़े गए, जिनमें से दो पंजाब के निवासी हैं।

नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 28 हजार से ज्यादा टैबलेट्स जब्त
अभियान के दौरान 28,436 टैबलेट्स और कैप्सूल्स सहित बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गईं। थाना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में ही 10,000 से अधिक नशीले टैबलेट्स एक साथ बरामद किए गए। एएसीसीयू टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली।

16 सितंबर को एक दिन में 17 प्रकरणों में 19 आरोपी गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत 16 सितंबर 2025 को एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के 17 मामलों में 19 आरोपी पकड़े गए। इस दौरान 19.531 किलो गांजा और 106 नग टैबलेट्स/सीरप भी जब्त किए गए।

कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों टैबलेट बरामद
नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से पुलिस ने हजारों अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद किए हैं।

72 वाहन किए जाएंगे राजसात, ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया जारी
एनडीपीएस मामलों में उपयोग किए गए 72 वाहनों को राजसात कर लिया गया है और उनकी एमएसटीसी वेबसाइट के माध्यम से नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।

239 मामलों में नशे का नष्टीकरण
1 सितंबर को पुलिस ने 239 प्रकरणों में 1620.490 किलो गांजा, 277.29 ग्राम हेरोइन, 214.398 ग्राम ब्राउन शुगर और 2,73,776 नग नशीली दवाओं का नष्टीकरण भी किया।


No comments