Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बड़ा लक्ष्य हासिल करने सभी को अथक परिश्रम करना होगा - बृजमोहन

   भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की मैराथन बैठकें कर रहें कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रायपुर। जब लक्ष्य बड़ा होता है तो प्रयास भी पूरी मेह...

  

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की मैराथन बैठकें कर रहें कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
रायपुर। जब लक्ष्य बड़ा होता है तो प्रयास भी पूरी मेहनत और लगन से करने चाहिए। भाजपा परिवार के समर्पित सदस्य किसी भी लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखते हैं। अबकी बार 400 पार के लिए सभी पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मैदान में उतरने और रायपुर का दिल्ली में डंका बजाने को तैयार हैं। यह बात भाजपा के वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार का आरंग विधानसभा क्षेत्र की मंडल बैठक के दौरान कही। रायपुर लोकसभा के ग्रामीण और शहरी मंडलों में बृजमोहन लगातार पहुंच कर कार्यकर्ताओं से द्विपक्षीय संवाद स्थापित कर रहे हैं जिससे लक्ष्य हासिल करने में किसी भी प्रकार की कोई कसर ना रहे। बृजमोहन अग्रवाल आरंग के दौरे पर थे जहां सर्वप्रथम आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओ के साथ आत्मीय स्वागत किया। बैठक का आयोजन मंदिर हसौद, आरंग और सममोदा मंडल में किया गया था जहां बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और तैयारी के साथ जनता के बीच में जाएं और उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ बताएं। साथ ही गरीबों और किसानों को कांग्रेस सरकार के काले कारनामे भी बताएं। कांग्रेस ने किसानों को ठगने का काम किया है। गांवों में गौठान के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया इतना ही नहीं गोबर खरीदी में भी छत्तीसगढिय़ों की गाढ़ी कमाई खा गए। भाजपा की नीति को प्रचारित और प्रसारित करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में सतनामी समाज का अहम योगदान रहा है और भाजपा ने हमेशा से ही सतनामी समाज के हितों के लिए काम किया है। गिरोधपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखंब का निर्माण भाजपा शासनकाल में किया गया। भाजपा सरकार ने ही ऐसे इलाके जहां सतनामी समाज की बड़ी संख्या है वहां स्तनामी समाज भवन का निर्माण कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के कार्यों को बताना है और समाज के लोगों से एकजुट होकर कमल के फूल को वोट देने और मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहें। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अब मतदान में कुछ ही दिन बचे है। सभी कार्यकर्ता घरों से निकलकर पूरी ईमानदारी, मेहनत से काम करें और बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।

No comments

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रामगढ़ महोत्सव में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्य...