Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस के चिंतामणि महाराज ने चिंतामणि महाराज ने की घर वापसी, प्रदेश प्रभारी ने कराया भाजपा प्रवेश

 अंबिकापुर। टिकट कटने से नाराज चल रहे सामरी से कांग्रेस के चिंतामणि महाराज ने आखिरकार मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंबिकापुर क...


 अंबिकापुर। टिकट कटने से नाराज चल रहे सामरी से कांग्रेस के चिंतामणि महाराज ने आखिरकार मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर चिंतामणि महाराज ने कहा कि वे पहले भाजपा में ही थे। जिन लोगों पर भरोसा किया उन्होंने धोखा दिया इसलिए आज वे घर वापसी कर रहे हैं।  उन्होंने मंच से कहा कि संत समाज की इच्छा के अनुरूप वे भाजपा में वापस लौट रहे हैं। भाजपा से उन्होंने समाज के संरक्षण के बहाने फिर से अपनी शर्त सामने रखी। उन्होंने कहा कि पहले एक बार उनके साथ धोखा हुआ है इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उन्हें लोकसभा की टिकट देने का आश्वासन दिया है। उद्बोधन के क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि चिंतामणि के भाजपा में वापस आने से सरगुजा क्षेत्र का नक्शा बदल जाएगा। उन्होंने चिंतामणि महाराज के साथ संत समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि जिस भरोसे के साथ संत समाज आज उनके साथ है। उस भरोसे को भाजपा टूटने नहीं देगी। उन्होंने चिंतामणि महाराज से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि चिंतामणि महाराज ने ऐसे लोगों पर भरोसा कर लिया था जिन्हें भरोसे का सम्मेलन आयोजित करना पड़ रहा है। 

No comments

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधा...

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया ...

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गो...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभ...

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की स...

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...