Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिवाली और करवा चौथ के लिए सजा बाजार

रायपुर।  दशहरा उत्सव के बाद अब करवा चौथ और दीवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। दोनों त्योहारों में सबसे ज्यादा जो चीज जरूरी होता है वो है दीपक।...

रायपुर।  दशहरा उत्सव के बाद अब करवा चौथ और दीवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। दोनों त्योहारों में सबसे ज्यादा जो चीज जरूरी होता है वो है दीपक। शहरभर में स्टालों और दुकान या शापिंग सेंटर में विभिन्न प्रकार के दिए बिक रहे हैं। पारंपरागत आकृतिकयों के साथ माडर्न लुक और विभिन्न रंगों में दीपक लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही माडर्न और डेकोरेटिव दिये जैसे इलेक्टिक दिया भी लोग पसंद कर रहे हैं। साधारण दिये की कीमत 5 रुपए से शुरू है, जो 100 रूपए से अधिक की कीमत की दिये है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों में इलेक्ट्रानिक दीयों को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। खासकर दो वर्षों में लोगों में पानी वाले इलेक्ट्रॉनिक दीयों की मांग ज्यादा है। गोल बाजार में फैंसी आयटम के विक्रेता योगेश अग्रवाल ने ने बताया कि इलेक्ट्रानिक दीये में अलग-अलग तरह के दीए उपलब्ध हैं। इन दीयों से करंट लगने का खतरा भी नहीं होता है। पानी वाले दीए दो तरह के हैं। इनमें से एक पानी डालने से जलता है और एक पानी के ऊपर रखने से जलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक दीए भी उपलब्ध हैं। बाजार में इलेक्ट्रानिक फैसी दीपकों के साथ फैंसी पूजा थाली की मी मांग रहती है। शास्त्री बाजार के एक फैंसी आयटम के दुकान संचालक ने अशोक रस्तोगी ने बताया कि दिवाली में जौ दीयों वाली थाली की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इनमें एक साथ नौ दीर होते हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा स्वास्तिक और मोर डिजाइन वाली कैसी थालियों की मांग है। स्टोन, लेस, मिरर के वर्क से सजी थालियों में लक्ष्मी-गणेश और स्वास्तिक बने होते है। इनकी कीमत 150 से शुरू है।

No comments

कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग- मुख्यमंत्री विष्णु ...

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो-मुख्यमंत्री विष्णु द...

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक...

युक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द के प्राथमिक शालाओं को मिले शिक्...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन स...

सुशासन की रोशनी वनांचल तक अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़...