Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजस्थान से गिरफ्तार आरोपित यूट्यूबर पहुंचा जेल

   रायपुर। यूट्यूब पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए फेक न्यूज चलाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपित ...

 

 रायपुर। यूट्यूब पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए फेक न्यूज चलाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपित राजेन्द्र कुमार स्वामी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के खिलाफ भी फेक न्यूज़ चलाई थी। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष शान्तनु झा ने करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। वहीं अब आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दरअसल, एनएसयूआई रायपुर के जिलाध्यक्ष शान्तनु झा ने बताया कि 28 मई 2023 को रात लगभग 9 बजे के करीब यूट्यूब पर एक फ़र्जी ख़बर फैलाई जा रही थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से 2000 रुपये के करोड़ों नोट बरामद होने के साथ ही अन्य नेताओं के पास से भी इस तरह की रकम बरामद होने की खबर दी जा रही थी। इस तरीके से इंटरनेट मीडिया आदि में उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी। हम हर झूठी खबर का विरोध करते रहेंगे और सच को उजागर करने के लिए समाज को सच बताने के दिशा में एनएसयूआई हमेशा अग्रसर रहेगी। इसके विरोध में शांतनु झा और एनएसयूआई के अन्य साथी सिविल लाइन थाने पहुंचकर उक्त फर्जी न्यूज़ चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आईपीसी की धारा 504, 505 (1) (बी) एफआईआर दर्ज करवाई गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद में एनएसयूआई ने ऐसी झूठी खबर फैलाने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को पकड़ने और उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और राजस्थान ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई अर्चना धुरंधर ने बताया कि शिकायत के बाद इस मामले की जांच की और आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...