Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किशोरी पांच फीट उपर उछली मौके पर मौत

 बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में राशन लेकर लौट रही किशोरी को स्कार्पियों के चालक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किशो...

 बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में राशन लेकर लौट रही किशोरी को स्कार्पियों के चालक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किशोरी पांच फीट उपर उछली। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के साथ चल रही उसकी सहेली को मामूली चोटे आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर दुर्घटना कारित वाहन की तलाश की जा रही है। सीपत क्षेत्र के गुड़ी में रहने वाली सिमरन सूर्यवंशी(14) गुरुवार की सुबह राशन लेने के लिए गई थी। राशन लेने के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वह अपने घर के पास ही पहुंची थी। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रहे स्कार्पियो के चालक ने सिमरन और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से सिमरन सड़क से पांच फीट उपर उछल गई। वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटे आई है। हादसे के बाद स्कार्पियो का चालक तेजी से वाहन चलाते हुए बिलासपुर की ओर भाग निकला। इधर सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क दुर्घटना में मृत सिमरन के स्वजन और गांव वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सीपत रोड में आए दिन हादसे होते रहते हैं। मटियारी से लेकर बलौदा के बीच भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। रफ्तार को नियंत्रत करने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। इसके कारण भी ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वालों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की है।

No comments

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और ...

तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मं...

एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और ...

धरातल पर दिखे योजनाओं का फायदा : तोखन साहू

जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर वनांचल के सालातोंग में हर घर नल...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परम...

व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही सफलता की कुंजी: वित...

डिजिटल क्रांति : छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी से ट्रांसफॉरमेशन

’मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत भू-जल संरक्षण की ऐतिहास...