नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में भाजपा के नेता नक्सलियों के निशाने पर हैं। इसी क्रम में नक्सलियों ने एक बार फ...
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में भाजपा के नेता नक्सलियों के निशाने पर हैं। इसी क्रम में नक्सलियों ने एक बार फिर जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल, नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने मंगलवार को ओरछा के बटुमपारा में बैनर लगाकर जनप्रतिनिधियों को धमकाया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। इस पर नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा भी दी जा रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments