Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत जोड़ो पदयात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही : मोहन मरकाम

राहुल गांधी प्रेम और सद्भावना के बीज बोते चल रहे  26 से 28 तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन मध्यप्रदेश में यात्रा में शामिल होंगे रायपुर। प्रदेश का...



राहुल गांधी प्रेम और सद्भावना के बीज बोते चल रहे

 26 से 28 तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन मध्यप्रदेश में यात्रा में शामिल होंगे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों पदयात्र ने दो माह से अधिक समय पूरा कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन भी 26 से 28 तक मध्यप्रदेश के इंदौर से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की माटी का कलश लेकर कांग्रेसजन जायेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही ।राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पद यात्रा को हाथों हाथ ले रही है।राहुल गांधी की पद यात्रा से विघटन कारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोक तंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा से फिरंगी हुकूमत डरी और देश को आजादी मिली उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे नफरत भारत छोड़ो की नारा से भाजपा और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रहे है। भारत जोड़ो पदयात्रा से वही लोग परेशान हो रहे हैं जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है। भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे हैं? भाजपा की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनकी नफरत फैलाने की एजेंडा अब खत्म हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 8 साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड्यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया। लोकतंत्र का अमूल्यन हुआ है देश की सत्ता में बैठी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा की ट्रोल गैंग के द्वारा उनकी असहमति की आवाज को दबाने उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जाता है उन्हें राष्ट्रद्रोही कह दिया जाता है डर पैदा किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति देश की सरकार की खिलाफ की आलोचना न करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2018 में 15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। भाजपा को 15 सीटों में समेट दी और भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। उसी तरह ही 2024 में भी केंद्र की तानाशाही सरकार की विदाई तय है जिस तरह बीते 8 साल में जनता के साथ अत्याचार हो रहा है देश की जनता मौन रहकर खून की आंसू रो रही है घुट-घुट कर जी रही है भाजपा जिन्हें जनता ने 303 सीट देकर देश की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी थी उसी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं के चलते देश की जनता हताश परेशान है और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता द्वारा तिरस्कार तय है। लोग अब विघटन वाली राजनीति को समझ गए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वह भाजपा जो कभी सड़कों पर पैदल नहीं चली जनता की आवाज नहीं उठाई जिसका मूल एजेंडा चंद पूंजीपतियों के लिए काम करना है वह क्या जाने पदयात्रा का मतलब। भाजपा के नेता पूंजीपतियों के करोड़ों की हवाई जहाज में बैठकर यात्रा करते है खुद को जन हितैषी होने का दावा करते हैं जनता से दूरी बना कर चलते हैं ऐसे लोग पदयात्रा का मतलब नहीं समझ सकते।


No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...