Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रातभर की अच्छे से शादी, फिर सुबह दूल्हे भाइयों ने की यह डिमांड

बयाना। राजस्थान के भरतपुर के बयाना में दहेज की मांग को लेकर फेरों के बाद दुल्हनों को छोड़ जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सिकन...


बयाना। राजस्थान के भरतपुर के बयाना में दहेज की मांग को लेकर फेरों के बाद दुल्हनों को छोड़ जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सिकन्दरा निवासी दो बहनों की रामपुरा निवासी दो भाइयों से शादी हुई थी. रातभर चले शादी कार्यक्रमों के बाद सुबह विदाई पर दूल्हों ने दहेज मांगा। दूल्हे भाइयों ने दहेज में 5 लाख रुपये नकद, बाइक और सोने के आभूषणों की डिमांड रखी. इतनी अधिक डिमांड के बाद दुल्हनों के पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे बारात लेकर वापस लौटे गए. रातभर खुशियां मनाने के बाद सुबह विदाई के समय दहेज की डिमांड से माहौल खराब हो गया। वधू पक्ष की काफी समझाइश के बाद भी दूल्हे नहीं माने और बारात लेकर वापस लौट गए। शादी के जोड़े में सजी दुल्हनें परिजनों और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची और दूल्हों और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इतना सब होने के बाद भी दुल्हनों ने साहस का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि समय रहते पतियों का दहेज लोभी चेहरा सामने आ गया है और अब किसी भी कीमत पर पतियों के साथ नहीं जाना चाहती हैं।

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...