Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यूक्रेन-रूस युद्ध: अब तक 38 मासूमों की मौत

  कीव। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाक...

 


कीव। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजीत सिंह को वायु सेना के विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। उन्हें पोलैंड में एंबुलेंस से विमान तक लाया गया है, यहां से वह भारत वापस आएंगे।
यू्क्रेन ने जी-7 देशों को भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रे न की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रे न की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए।

No comments