Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हैप्पी बर्थडे अनुपम : 67 साल के हुए खैर

  मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चु...

 


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। अनुपम जल्द ही द कश्मीर फाइल्स में नजर आने वाले हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। अनुपम के पास आज जो शोहरत है उसके लिए उन्हें काफ संघर्ष करना पड़ा है। अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। अनुपम सबसे पहले महेश भट्ट की फिल्म सारांश में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसकी खास बात ये थी कि अनुपम ने इस फिल्म में एक बूढ़े पिता का किरदार निभाया था और उस वक्त वे 28 साल के थे। अनुपम ने अपने स्ट्रगल के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एनएसडी से पढ़ाई करके मुंबई कलाकार बनने आया। उस समय मेरी जेब में कुल 37 रुपये थे। उन दिनों मैं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोता था। अनुपम को सारांश मिल तो गई थी लेकिन जब उन्होंने इसकी तैयारी कर ली तो महेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म से निकालकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया था। सारांश से निकाले जाने की बात जब अनुपम को पता चली तो उनका दिल टूट गया। कई सालों से स्ट्रगल कर रहे अनुपम ने मुंबई छोडऩे का फैसला किया और जाते-जाते महेश भट्ट को बुरा भला कहने उनके घर चले गए। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू बताया था- मैंने महेश से कहा था आप फिल्म सच्चाई पर बना रहे हो, आपकी जिंदगी में ही सच्चाई नहीं है। मैं ब्राह्मण हूं, आपको श्राप देता हूं। ये देखकर महेश भट्ट हैरान रह गए और अनुपम को मुंबई छोड़कर जाने से रोक लिया।
इन सुपरहिट फिल्मों में किया काम
सारांश के बाद कर्मा, तेजाब, राम लखन, दिल, सौदागर, 1942 ए लव स्टोरी, रूप की रानी चोरों का राजा और हम आपके हैं कौन जैसी सफल फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका अलग-अलग रही। वे 'बेंड इट लाइक बेकहम, 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस, 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन जैसी विश्व विख्यात फिल्मों में काम कर चुके हैं।

No comments

शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है :मुख्यमंत्री श्री विष्णु ...

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन : मु...

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किय...

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल से...

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ...

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...