Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अनोखी सास! अपनी बहुओं के रोज पैर धोकर करती है उनकी पूजा

वाशिम। इन दिनों महाराष्ट्र की एक महिला चर्चा में है। यह महिला अपनी बहुओं को भगवान का वरदान मानती है और उनके चरण धोकर उसकी पूजा करती है। इतना...


वाशिम। इन दिनों महाराष्ट्र की एक महिला चर्चा में है। यह महिला अपनी बहुओं को भगवान का वरदान मानती है और उनके चरण धोकर उसकी पूजा करती है। इतना ही नहीं वह अपनी बहुओं को लक्ष्मी मानकर उनकी पूजा करती है। महिला अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके आशीर्वाद लेती है। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम सिंधुबाई है। सिंधुबाई प्रत्येक साल गौरीपूजन के समय अपनी बहुओं को लक्ष्मी का रूप मानकर तीन दिन तक उनकी सेवा और पूजा करती हैं। इस दौरान वह गौरीपूजन के दिन अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके पैर धोकर आशीर्वाद लेती हैं। ऐसा वह पिछले चार सालों से कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं जिसमें सिंधुबाई अपनी दो बहुओं की पूजा कर रही हैं और उनके पैर धो रही हैं। बहुओं को भगवान का रुप मानने वाली सास सिंधुबाई का कहना है कि हमेशा बहुएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं। सबके बाद सोती हैं और सबके बाद खाना खाती हैं। इसके बाद भी अगर उनको आधी रात को एक आवाज लगाओ तो वह हर पल परिवार की सेवा के लिए खड़ी रहती है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम उनकी भी सेवा करें और उन्हें सम्मान दें।

No comments

छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भा...

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने क...

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री वि...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जा...

स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. ...

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग ...

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – म...