Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत में कहर बरपा रहा कोरोना- आज टूट सकता है इस साल रिकॉर्ड, मिले 89 हजार मरीज

  714 मरीजों की गई जान भारत में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। मौतों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना को रोकने सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। ...

 

714 मरीजों की गई जान


भारत में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। मौतों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना को रोकने सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। रोजाना सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है और पर इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। भारत में आज फिर करीब 10000 मरीज बढ़ गए। वहीं 714 लोगों की जान गई है। देश एक साल से अधिक समय से कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है, इससे देश में स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 714 मरीजों की जान चली गई। संक्रमितों का यह आंकड़ा पीक से सिर्फ नौ हजार दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 89,129  नए मामले आए हैं और 714 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,23,92,260 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,64,110 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले 81 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले थे और 469 की मौत हुई थी।
-सर्वाधिक आंकड़े से सिर्फ इतने दूर
देश में कोरोना की पहली लहर का पीक 15-16 सितंबर को था, जब 97 हजार से अधिक नए केस सामने आए थे। इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था। इस साल 15 फरवरी के बाद एक बार फिर संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली, जोकि पीक आंकड़ों को छूने के बेहद करीब है। शुक्रवार को भी देश में 81 हजार से अधिक मामले सामने आए और आशंका जताई जा रही है कि इसमें रोजाना अभी बड़ा इजाफा होगा।

No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज