Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

विदाई के वक्त इतनी रोई दुल्हन की आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

भुवनेश्वर। शादी के बाद विदाई के वक्त दुल्हन का रोना आम बात है। मगर ओडिशा में इसी दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें दुल्हन की मौत हो ...


भुवनेश्वर। शादी के बाद विदाई के वक्त दुल्हन का रोना आम बात है। मगर ओडिशा में इसी दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें दुल्हन की मौत हो गई। दरअसल, उत्सव का माहौल उस वक्त शोक में बदल गया, जब विदाई के समय रोने से नवविवाहित दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार रोने की वजह से दुल्हन को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। यह घटना सोनेपुर जिले की है और दुल्हन की पहचान गुप्तेश्वरी साहू उर्फ रोजी के रूप में हुई है।  रिपोर्ट के मुताबिक, रोजी साहू की शादी शुक्रवार को बालानगीर के रहने वाले बिसिकिसन से हुई। शादी के बाद जब रोजी के घरवाले उसकी विदाई की तैयारी कर रहे थे, तब से वह लगातार रो रही थीं। दुल्हन इस कदर फूट-फूटकर रो रही थी कि बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
रोजी के जमीन पर बेहोश होकर गिरने के बाद उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन जब उसे उठने के सभी प्रयास विफल हो गए तो उसे तुरंत दुंगुरीपली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शव को परिवार को सौंप दिया गया। जुलुंडा गांव के एक निवासी ने कहा कि रोजी के पिता कुछ समय पहले ही चल बसे थे, जिसके बाद से ही वह काफी तनाव में रहती थी। रोजी के मामला और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसकी शादी का आयोजन किया था।

 

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित