Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुनिया में लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 5 हजार 509 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा ...


नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 5 हजार 509 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन था, जब दुनियाभर में कोरोना के 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले 5 मार्च को 4 लाख 49 हजार 680 और 4 मार्च को 4 लाख 52 हजार 107 मामले सामने आए थे।
वहीं, नेपाल में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ने तेजी पकड़ ली है। यहां वैक्सीन का दूसरा डोज 20 अप्रैल को दिया जाएगा। जिन लोगों को 27 जनवरी से 12 फरवरी के बीच वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है, उन्हें 20 से 28 अप्रैल के बीच वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। नेपाल की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी है। इजराइल में 4.9 मिलियन यानी 49 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है। यह यहां की कुल आबादी का 52.7 प्रतिशत है। इजराइल में अब तक कुल 7.96 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ओमान में रविवार से लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज देने की शुरुआत हो गई। यहां की हेल्थ अथॉरिटी ने इसकी जानकारी दी।  जापान के टोक्यो और आसपास के शहर में दो हफ्ते के लिए वायरस इमरजेंसी बढ़ा दिया गया है। मतलब इस दौरान कई तरह की पाबंदियां रहेंगी।  कनाडा की हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी ने देश में जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन जैनसेन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.70 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 99 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर दुनिया में 4.05 लाख से ज्यादा नए मामले सामने               आए और 7 हजार से ज्यादा मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

No comments

मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कत...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला...

मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछा...

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे...

विश्वविद्यालय बनें सामाजिक न्याय और अधिकारिता का प्रतीक : रा...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिय...

नीति आयोग की बैठक में पहली बार शामिल होंगे CM साय, छत्तीसगढ़...

राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग...