Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चौकीदार को हाथी ने कुचल कर मार डाला, कई टुकड़ों में मिला शव

Gariaband Elephant Attack; Paddy Procurement Center Watchman Killed By Elephant In Chhattisgarh Gariaband


abernews अबेर न्यूज गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित धान खरीदी केंद्र में मंगलवार देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक चौकीदार को भी मार डाला। उसका शव टुकड़ों में मिला है। अन्य चौकीदारों ने छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि हाथियों की संख्या पता नहीं चल सकी है।

जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर स्थित स्थित कुंदेल भांठा केंद्र में मंगलवार रात करीब 2 बजे अचानक हाथी घुस आए। इस दौरान केंद्र पर 13 चौकीदार तैनात थे। हाथियों ने घुसते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। किसी तरह चौकीदारों ने छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। हलांकि टीम के पहुंचने से पहले हाथी वहां से निकल चुके थे।

आसपास के क्षेत्र में मुनादी कराकर किया जा रहा है अलर्ट
सभी चौकीदार वहां मौजूद थे, लेकिन एक ज्ञान चंद सतनामी (32) का पता नहीं चल रहा है। सुबह होने पर केंद्र के अंदर ज्ञान चंद का शव मिला। हाथियों ने उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिए थे। फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया 3 माह पहले छुरा के जंगलों में दो लोगो को हाथियों ने इसी तरह कुचल कर मार दिया था। फिलहाल क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है।

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...