Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मानवता शर्मसार : साइकिल से जा रहे सुरक्षा गार्ड को वाहन ने कुचला, डेढ़ घंटे सड़क पर ही पड़ा रहा शव और लोग देखते रहे

Bilaspur Road Accident; Security Guard Killed As Road Accident Today In Chhattisgarh Bilaspur


abernews बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइकिल से जा रहे एक सुरक्षा गार्ड को किसी वाहन ने बुधवार सुबह कुचल दिया। हादसे के बाद शव करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इस दौरान लोग वहां से निकलते रहे और किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा तो हादसे का पता चला। हादसा कोनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

ये भी पढ़े...

चौकीदार को हाथी ने कुचल कर मार डाला, कई टुकड़ों में मिला शव...

 

जानकारी के मुताबिक, चुमकावां निवासी देवी प्रसाद धीवर (48) पुत्र राम झूल धीवर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 5 बजे साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम गतौरी के पास किसी भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में देवी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव साइकिल के ऊपर ही फंस गया।

रतनपुर से बिलासपुर जाने वाले किसी वाहन ने कुचला
इस दौरान वहां से आने-जाने वाले लोग सड़क पर शव पड़ा देखते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसकी शिनाख्त की जा सकी। आशंका जताई जा रही है कि रतनपुर से बिलासपुर की ओर जाने वाली किसी वाहन ने उसे कुचल दिया है।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...