Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेपाल सीमा पर भारतीय युवक की मौत का मामला दो दिन बाद भी सनसुलझा

पीलीभीत। नेपाल सीमा पर भारतीय युवक की गोली लगने से मौत का मामला दो दिन बाद भी नहीं सुलझ सका, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि दोनों ...


पीलीभीत। नेपाल सीमा पर भारतीय युवक की गोली लगने से मौत का मामला दो दिन बाद भी नहीं सुलझ सका, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि दोनों देशों के अफसरों के बीच हुई बैठक में दबाव बनाने के बाद शुक्रवार रात नेपाल पुलिस ने सीमा पर आकर युवक का शव भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया।  जिला प्रशासन के अधिकारी शव लेकर गांव पहुंचे और परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। रात में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तनाव के चलते शनिवार को भी सीमा पर आवाजाही सामान्य नहीं हो सकी। तनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाके में एसएसबी और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नेपाल पुलिस की गोली लगने से बृहस्पतिवार को हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार निवासी गोविंदा (22) की मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस ने युवक और उसके साथियों पर मादक पदार्थ की तस्करी के लिए सीमा में घुसने का आरोप लगाया था, जबकि परिवार वाले खेत पर काम करने को जाते वक्त कहासुनी होने पर भारतीय सीमा में गोली चलाने की बात कह रहे हैं। यह घटना दो देशों से जुड़ी होने के कारण शासन तक खलबली मच गई थी।
तस्करी का मामला बताते हुए नेपाल पुलिस कार्रवाई करने में जुटी थी। वहीं परिवार स्थानीय अधिकारियों से शव को लेकर गुहार लगा रहा था। शुक्रवार को नेपाल के कंचलनपुर जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय अधिकारियों की सीमावर्ती इलाके में घंटों बैठक चली। इसमें युवक का शव परिजन को सुपुर्द दिए जाने की बात भारतीय अधिकारियों ने रखी। नेपाल के अधिकारियों ने पहले पोस्टमार्टम कराने का हवाला दिया।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...