Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कल श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 25 ख्याति प्राप्त महिलाओं का होगा सम्मान

महिला दिवस - 8 मार्च को होंगे विविध आयोजन    रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई स्थानों पर मह...

महिला दिवस - 8 मार्च को होंगे विविध आयोजन
  


रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई स्थानों पर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी क्रम में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में आयोजकों ने जानकारी दी कि श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी की कृपा एवं लोक मंगल की भावना से अनुप्राणित लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ विधान सभा से विधिवत पारित होकर  17 अप्रेल 2018 को श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। अपनी स्थापना के साथ ही यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नारी शक्ति की अस्मिता एवं उत्कर्ष को समर्पित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा अपनी आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रतिब्द्धता के अनुरूप विगत वर्ष के समान ही इस वर्ष विश्व महिला दिवस का गौरवशाली आयोजन आगामी 8 मार्च को सशक्त भारत का आधार समर्थ महिला विषय पर किया जा रहा है।  इस आयोजन के मुख्य अतिथि  राज्यपाल अनुसुइया उइके,   विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मविभूषण तिजन बाई, सुविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव सामाजिक कार्यकर्ता,  अनिता योगेन्द्र शर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक धरसिंवा विधानसभा, डॉ. रेणु जोगी, विधायक, कोटा विधानसभा,  सकुन डहरिया अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी ,  कविता बरूवा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी होगीं। उक्त आयोजन में महिला सशक्तीकरण के शैक्षणिक, राजनैतिक, सामाजिक, विधि, चिकित्सा, कला एवं महिला अधिकारों के क्षेत्रों में कार्यरत 25 महिलाओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनि...

मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों न...

जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. ...

बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श ...

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु दे...

मनरेगा से मिला नौनिहालों को सशक्त भविष्य का आधार

मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक: रतन चंदेल की प्रेरक यात्रा

बूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी ...

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...