Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देर रात इस शहर में लगी भयंकर आग, पूरा मार्केट जलकर खाक

पुणे। बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। एक- दो दिन में कहीं न कहीं से आगजनी केमामले सामने आ रहे हैं। अब महाराष्ट्र में ...

पुणे। बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। एक- दो दिन में कहीं न कहीं से आगजनी केमामले


सामने आ रहे हैं। अब महाराष्ट्र में पुणे के मार्केट में भीषण आग लगने से ५०० से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। आगजनी की घटना शहर के कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट मार्केट में सामने आई है। स्ट्रीट मार्केट में आग लगने से काफी तेज धुंआ उठने लगा। दमकल कर्मियों की गाडिय़ां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गईं। आग कैसे लगी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की घटना में पुणे का फैशन स्ट्रीट बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गया। अधिकारी ने कहा कि 500 से अधिक छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं क्योंकि आग बड़ी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। पुणे में एमजी रोड पर फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध विंडो शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जहां कपड़े, जूते, चश्मे और अन्य सामान बेचने वाले छोटी दुकानें लगती हैं। अधिकारी ने कहा कि सड़क की भारी भीड़ के कारण दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र से मदद के लिए कॉल आया था। आग तेजी से पूरे बाजार में फैल चुकी थी। 50 से अधिक अग्निशामकों, 16 फायर टेंडरों और 10 अन्य अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में लग गए। देर रात  स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, 500 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...