Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत में कोरोना बेकाबू: मिले 62 हजार से अधिक मरीज,291 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के आंकड़े डरा रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है।...



नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के आंकड़े डरा रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं और 291 की संक्रमण से जान चली गई है।
कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के एक साल बाद भी हालात भयावह हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
 स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 62,258 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कई महीनों बाद शनिवार को कोरोना मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,08,910 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 291 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,61,240 पहुंच गई है।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...

राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौज...

प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगन...

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिज...

स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्राम...

राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर