Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गर्मी में बारिश: कई राज्यों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

नई दिल्ली। कोरोना की दहशत के बीच मौसम भी अपने रंग दिखा रहा है। कहीं गर्मी, कहीं सर्दी और अब बारिश। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए बारिश और ओले...


नई दिल्ली। कोरोना की दहशत के बीच मौसम भी अपने रंग दिखा रहा है। कहीं गर्मी, कहीं सर्दी और अब बारिश। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश 21 मार्च से शुरू हो जाएंगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 21 मार्च से बारिश शुरू होने की संभावना है। 22 मार्च तक पंजाब में बारिश काफी बढ़ जाएगी। 22 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां आज से और बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड और पंजाब के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने मिल सकती है।


No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित