Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लोकसभा की कार्यवाही आज से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सदस्यों के सहयोग 114 प्रतिशत हुआ कामकाज


aber अबेर न्यूज नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र में 114 प्रतिशत कामकाज हुआ। पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निदेर्शानुसार और सदन के सदस्यों के सहयोग से बजट सत्र में कामकाज 114 प्रतिशत हुआ। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला कोरोना वायरस संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिन से सदन की कार्यवाही संचालित नहीं कर रहे।
     
महताब ने बताया कि इस सत्र में 17 सरकारी विधेयक पेश किये गये और इनमें कुछ विधेयक पारित किये गये। जिनमें वित्त विधेयक, 2021, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2021, संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश संशोधन विधेयक, 2021, बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2021 और नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक, 2021 प्रमुख हैं। सदन ने विभिन्न मंत्रालयों की इस वर्ष के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों और आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुदान की मांगों को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यों ने 500 से अधिक लोक महत्व के विषय उठाये और नियम 377 के तहत 392 विषय उठाये।
    
सदन में महिला सशक्तिकरण पर अल्पकालिक चर्चा भी हुई। मौजूदा सत्र में सरकार के मंत्रियों ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विभिन्न विषयों पर चार बयान दिये और 3,591 दस्तावेज पेश किये गये। गैर-सरकारी कामकाज के तहत बसपा सांसद रितेश पांडेय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं द्वारा पेश निजी संकल्प पर इस सत्र में आगे की चर्चा हुई जो अधूरी रही। इसके बाद वंदे मातरम की धुन बजाई गयी और सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और ...

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, ह...

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री...

झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौप...

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज...

समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना ही शिक्षा : राज्यप...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मिले मॉक ड्रिल में घायल जवानों से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य मंत्री ...

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रू प्री बी.एड. और प्री डी....