Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धान खरीदी के बाद कांग्रेस हमलावर:कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा- माफी मांगें रमन सिंह, धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय

रायपुर। धान की सरकारी खरीदी का काम पूरा होते ही कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन औ...


रायपुर। धान की सरकारी खरीदी का काम पूरा होते ही कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कांग्रेस नेताओं पर धान खरीदी में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से चर्चा में दोनों नेताओं ने कहा, इस बार धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। भाजपा नेता लगातार बाधा डालते रहे, भ्रम फैलाते रहे। फर्जी बातों को लेकर किसानों को राज्य सरकार के खिलाफ भड़काया। भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार बाधा डालती रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा, भाजपा सरकार ने किसानों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। वे कांग्रेस सरकार को भी अपनी तरह की समझते रहे। लेकिन पहले साल जब 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी सफलतापूर्वक हो गई तब इनको लगा कि यह सरकार तो वादे पूरे कर रही है। इन्होंने केन्द्र सरकार के खाद्य सचिव से पत्र जारी करवाया। कहा गया, समर्थन मूल्य से ऊपर एक रुपया भी दिया तो छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल एफसीआई के गोदामों में नहीं रखा जाएगा।
इस साल हद पार करने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने कहा, कांग्रेस सरकार के पहले कार्यकाल 2018-19 में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या 1,25,351 और दूसरे वर्ष 2019-20 में 1,16,951 और इस वर्ष 1,00,475 है। इनका कुल योग रमन सिंह सरकार के अंतिम कार्यकाल में धान ना बेच पाने वाले कुल संख्या के योग से भी कम है। छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से शुरू हुई धान की सरकारी खरीदी 31 जनवरी को पूरी हुई है।

No comments

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अ...

राज्यपाल रमेन डेका से वन अल्फाबेट फाउंडेशन के पदाधिकारियों न...

राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने की सौजन्य भे...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्...

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...