Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सत्ता में कांग्रेस की वापसी के लिए असम में तैनात हुए छत्तीसगढ़ सीएम के सलाहकार

रायपुर। असम की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के मिशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पूरी तरह शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने अ...


रायपुर। असम की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के मिशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पूरी तरह शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाया है। अब मुख्यमंत्री ने अपने तीन सलाहकारों को असम के चुनावी मोर्चे पर तैनात कर दिया है। तीनों सलाहकार असम के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम प्रभारी विकास उपाध्याय अपने दो दर्जन सहयोगियों के साथ असम में जमे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चार में से तीन सलाहकारों विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग और राजेश तिवारी के साथ सुरेंद्र शर्मा और अरुण भद्रा को वहां भेज दिया है। इन नेताओं ने 29 और 30 जनवरी गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दो दिन का प्रशिक्षण दिया है। अब वे बूथ कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण देने ग्रामीण क्षेत्रों की ओर निकले हैं।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया, आज उनके प्रभार वाले शिवसागर जिले के थरवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। इसमें 145 बूथ कमेटियों के कार्यकर्ता शामिल थे। विकास उपाध्याय ने बताया, यह प्रशिक्षण असम के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर दिया जाना है। उनका कहना था, इन्हीं कार्यकतार्ओं के जरिये हम भाजपा की नाकामियों को मतदाता तक पहुंचाएंगे। उन्हें बताएंगे कि सत्ता के लिए भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था वह उसे पूरा नहीं कर सकी।
आचार संहिता से पहले प्रचार पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान प्रचार के परंपरागत तरीकों से लेकर सोशल मीडिया और प्रेस माध्यमों के उपयोग की तकनीक समझाई गई। नेताओं ने बताया, उन्हें चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही वॉल राइटिंग आदि शुरू कर देना चाहिए। वह आचार संहिता के बाद हुआ तो उसका खर्च प्रत्याशी को वहन करना पड़ेगा। वह भारी पड़ सकता है। अभी यह काम हो गया तो चुनाव होने तक संदेश लोगों तक पहुंच जाएगा। बूथ कांग्रेस समर्थक वोटों को सहेजे रखने और एक-एक व्यक्ति से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही गई।
-प्रियंका गांधी के कहने पर हुई तैनाती
बताया जा रहा है, असम चुनाव की रणनीति पर खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नजर रखे हुए हैं। वे जिम्मेदार नेताओं से लगातार बात कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी इस मुद्दे पर कई दौर की बात हो चुकी है। उन्हीं के कहने पर मुख्यमंत्री ने अपने सलाहकारों और प्रशिक्षण टीम को असम भेजा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये नेता पिछले साल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकतार्ओं के एक दल को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...