रायपुर। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने का खामियाजा रायपुर की उत्तर विधानसभा से विधायक कुलदीप जुनेजा को भुगतना पड़ा। शहर के एक चौराहे पर सिग्न...
रायपुर। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने का खामियाजा रायपुर की उत्तर विधानसभा से विधायक कुलदीप जुनेजा को भुगतना पड़ा। शहर के एक चौराहे पर सिग्नल को अनदेखा करने की वजह से उन्हें ई-चालान भेजा गया। फाइन की रकम जमा करने विधायक सोमवार को यातायात पुलिस के दफ्तर पहुंचे। आम लोगों के पीछे लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया फिर 200 रुपए का फाइन जमा किया।
फाइन देने के बाद विधायक ने कहा कि मैं अपने स्कूटर पर सारे शहर में घूमता रहता हूं। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करता हूं। मगर भूल से किसी चौराहे पर मुझे ध्यान नहीं रहा और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन हुआ होगा। मैंने फाइन जमा किया है। हम सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। सभी को यातायात नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस या शहर की पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है।
**
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments