रायपुर। इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान की सेहत पर बुरा प्रभाव डाला है. यदि सेहत पर ध्यान ना दिया जाए तो गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जात...
रायपुर। इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान की सेहत पर बुरा प्रभाव डाला है. यदि सेहत पर ध्यान ना दिया जाए तो गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है. इन दिनों मर्दों की शारीरिक कमजोरी यानि सेक्स समस्या एक बड़ी बीमारी है. हालांकि ऐसा नहीं है कि इसका इलाज न किया जा सके. शारीरिक कमजोरी को खानपान द्वारा दोबारा चुस्त दुरुस्त किया जा सकता है.
आप खजूर का इस्तेमाल कर इस बीमारी को ठीक कर सकते हैं. खजूर खाने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है. खजूर में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स पाया जाता है. कई तरह की बीमारियों से लड़ने में खजूर हमारी मदद करता है. तनाव को भी यह दूर करने में लाभदायक है. ये पुरुषों की सेक्स पावर बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार है.
शोध के मुताबिक, खजूर में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सहायक है. रोजाना दूध के साथ खजूर का सेवन करने पर पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है. खजूर में घुलनशील तथा अघुलनशील फाइबर होता है. यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है.
खजूर मेें फैट की मात्रा बहुत कम होती है इस वजह से इसको डाइट में शामिल करने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है. एक कप खजूर 400 कैलोरी के बराबर होता है. यह रोजाना के हमारे आहार के लिए जरूरी है. अस्थमा के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है. अस्थमा के मरीजों के लिए यह रामबाण की तरह फायदेमंद है.
रोजाना सुबह 1-2 खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. खजूर का सेवन शरीर को गर्म रखता है. यह अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम करता है. खजूर में डायट्री फाइबर पाया जाता है. यह पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करता है. आपको बता दें कि इससे आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक हो जाती है, जिससे कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है.
खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. खजूर में मौजूद साल्ट हड्डियों को मजबूत करता है. खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बॉडी को शक्ति प्रदान करता है. अधिक थकान महसूस करने वाले लोगों को रोजाना 3-4 खजूर जरूर खाना चाहिए. रोजाना खजूर खाने वाले लोग आसानी से किसी संक्रमण का शिकार नहीं बनते।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments