Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जनपद सदस्य और कृषि सभापति ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जनपद सदस्य और कृषि सभापति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव शुक्रवार को घर के पास ही पेड़ से लटकता हुआ म...


रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जनपद सदस्य और कृषि सभापति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव शुक्रवार को घर के पास ही पेड़ से लटकता हुआ मिला। हालांकि उनकी खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने उनका शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, दूधगांव निवासी दासुराम सोढ़ी तीन बार लगातार सरपंच रह चुके थे। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के पास ही पेड़ पर गमछे से लटका हुआ मिला। इस बार वे जनपद सदस्य का चुनाव लड़े थे और जीतने के बाद कोंडागांव जनपद में कृषि सभापति के पद पर आसीन थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात ही उन्होंने फंदा लगाया है।तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया था। इस बातचीत में दासुराम सोढ़ी भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दो-चार दिनों से परेशान चल रहे थे। किसी से बात और मुलाकात भी नहीं कर रहे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के बाद भी बिना किसी से ज्यादा बात किए चले गए थे। उनके जाने से कांग्रेसियों में शोक की लहर है।
**

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...