Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

650 फीट की ऊंचाई पर ले गया था प्रपोज करने, हां बोलते ही पहाड़ी से नीचे गिरी गर्लफ्रेंड और..


नई दिल्ली। प्यार एक खूबसूरत अहसास है, लेकिन प्यार  के जोश में आकर कुछ ऐसा नहीं कर जाना चाहिए जिससे जान ही आफत में आ जाए. ऐसी ही एक खौफनाक घटना ऑस्ट्रिया के कैरिंथिया से सामने आई है. यहां एक कपल का रोमांटिक प्रपोजल एक खौफनाक हादसे में बदल गया. इस हादसे में दोनों की जान जाते-जाते बची.

ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांटिक प्रपोजल के लिए 650 फीट की पहाड़ी पर ले गया था. गर्लफ्रेंड ने जैसे ही हां कहा, वैसे ही उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर गई. गर्लफ्रेंड की उम्र 32 साल बताई जा रही है. 27 दिसंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वह फॉल्कर्ट पहाड़ी पर गई थी.

उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे रोमांटिक प्रपोजल के लिए इस पहाड़ी पर ले गया था. ब्वॉयफ्रेंड की उम्र 27 साल बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज किया, एक्साइटमेंट में वह उछलने-कूदने लगी. इससे उसके पैर फिसल गए और वह 650 फीट से नीचे जा गिर गई.

हादसे के एक दिन पहले ही दोनों फॉल्कर्ट माउंनटेन पर ट्रेकिंग के लिए गए थे. हालांकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी महिला की जान बच गई. प्रेमिका को नीचे गिरता देख उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी थी. हालांकि वह उसे बचाने से पहले ही 50 फीट नीचे आकर एक स्थान पर फंस गया.

दूसरी तरफ महिला 650 फीट नीचे बर्फ की चादर पर गिरी, इस कारण उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं. एक राहगीर ने उसे बर्फ पर गिरते देखा और प्रशासन को तुरंत सूचना दी. इसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी. अभी फिलहाल, दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड सुरक्षित हैं. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया है।

No comments

शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और सेवा होना चाहिए - राज्यपाल रम...

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग क...

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...