Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

16 साल की ताहिरा को देखते ही दिल दे बैठे थे आयुष्मान, शादी के वक्त अकाउंट में थे केवल 10 हजार रुपए

मुंबई। ताहिरा कश्यप 37 साल की हो गई हैं। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा पेशे से ऑथर और डायरेक्टर हैं। आयुष्मान के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी ...


मुंबई। ताहिरा कश्यप 37 साल की हो गई हैं। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा पेशे से ऑथर और डायरेक्टर हैं। आयुष्मान के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आयुष्मान से उनकी मुलाकात तब हुई थी जब वह 16 साल की थीं। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 साल की पहचान को दोनों ने 2011 में शादी में बदला। आयुष्मान के लिए ताहिरा काफी लकी साबित हुईं। शादी के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में विक्की डोनर से सफल शुरुआत की। इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने ताहिरा के साथ अपनी दिलचस्प प्रेम कहानी खुद बयां की थी। आयुष्मान ने यह कबूला था कि जब उनकी शादी ताहिरा से हुई, तब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उस वक्त उनके अकाउंट में केवल दस हजार रुपए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था, जानता तो उन्हें पहले से था, पर सोलह साल की उम्र में उनके लिए दिल धड़का। तब हम दोनों एक ही स्कूल में 11वीं व 12वीं में थे। कोचिंग क्लास भी साथ-साथ ही जाया करते थे। मेरे पिताजी जो एस्ट्रोलॉजर हैं, उनकी ताहिरा के पापा राजन कश्यप जी से अच्छी खासी जान-पहचान थी। एक दिन ताहिरा की फैमिली हमारे यहां डिनर पर आई, तो उसके बाद ताहिरा और मेरा रिश्ता कुछ खास-सा हो गया। स्कूल टाइम की हमारी यह लव स्टोरी आगे कॉलेज और थिएटर के दिनों में परवान चढ़ी। चंडीगढ में हम दोनों ने साथ में थिएटर किया। चंडीगढ़ में ही मंच तंत्र नाम का एक थिएटर गु्रप भी साथ में बनाया। हम दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक दिन शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हम चूंकि फैमिली फ्रेंड्स थे, इसलिए शादी में परिजनों की परमिशन के लेवल पर कुछ मुश्किल नहीं आई। यह सब आसान था, क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे।
यह भी एक सीक्रेट है कि मेरी स्वीट सी वाइफ ताहिरा का दिल मैंने चॉकलेट्स खिला-खिलाकर जीत लिया था। उसे ब्राउनी चॉकलेट्स बहुत पसंद हैं। मैं हर डेट पर पर उसके लिए ब्राउनीज लेकर जाता था, और उसकी मिठास के साथ हमारे रिश्ते में भी मिठास घुलती रही। 2018 में ताहिरा को स्टेज 1 का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था लेकिन शुरुआती इलाज से ही वह ठीक हो गई थीं। कैंसर को मात देकर ताहिरा ने जोरदार वापसी की थी। वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म के डायरेक्शन में व्यस्त हैं।

No comments