Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वन मंत्री अकबर ने अकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर 26 गौपालक किसानों को 3 लाख 38 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया

वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द , ग्राम भिंभौरी...



वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द, ग्राम भिंभौरी, ग्राम बोईरकछरा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर वनांचल ग्राम छितपुरीखुर्द में सुकलिया बाई खुसरों के निवास में भेंटकर उन्हें राज्य शासन द्वारा प्रदत्त चार लाख रूपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के पश्चात बोईरकछरा निवासी दिनेश के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात की और उनकी पत्नी राधिका बाई की आकस्मिक निधन होने पर चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। 

 

वन मंत्री अकबर कार्यक्रम की शुरूआत में ग्राम भिंभौरी के 26 पशुपालकों से भेंट मुलाकात कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने 26 पशुपालकों को प्राकृतिक आपदा के तहत स्वीकृत 3 लाख 38 हजार रूपए का चेक पशुपालकों को वितरण किया। उल्लेखनीय है कि अकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्राम भिंभौरी में 25 गाय एवं बैल तथा ग्राम उसरवाही में एक गाय की मृत्यु हुई थी। मंत्री अकबर ने भिंभौरी निवासी बुधराम की एक गाय व एक बैल की मृत्यु होने पर 27 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। उसरवाही निवासी महेन्द्र को 15 हजार का चेक वितरण किया। इसी प्रकार भिंभौरी के गौ पालक कौशल को 15 हजार, मामराज को 24 हजार, सर्वश्री जगतारन को 15 हजार, गेंदसिंह को 15 हजार, रामअवतार को 15 हजार, राजकुमार, सुखदेव, मलेशराम, कृपासिंह, मनोज कुमार, कमलेश, कबीर, बिरजलाल, सियाराम, पंचराम को उनकी पशुओं की मृत्यु होने पर 12-12 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार पेशीलाल, राजाराम, राजेन्द्र, शेरसिंह, भगवान सिंह, गणेशलाल को उनकी गाय की मृत्यु होने पर 15-15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। दशरू को आठ हजार रूपए का चेक प्रदान किया। 

  

No comments

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व नेताप्रतिपक्ष चंदेल एवं हस्त शिल...

राज्यपाल डेका से विधायक कौशिक ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग...

भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्र...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में...

सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले ...

पहलगाम शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात...

सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिर...

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में...