पराग्वे। फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं, जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया...
पराग्वे। फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं, जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया करीब 60 साल पहले पराग्वे में हुआ था। यहां महज 17 साल के एक फुटबॉलर ने इतनी जोरदार किक मारी कि गेंद आसमान में उड़ रहे एक छोटे विमान तक पहुंच गई। गेंद सीधे विमान के इंजन से टकराई, जिसके बाद प्लेन अनियंत्रित होकर मैदान से करीब 200 मीटर दूर क्रैश हो गया।
मैदान के ऊपर बार-बार उड़ रहा था विमान
इस खिलाड़ी का नाम रॉबर्टो गैब्रिएल ट्राएगो बताया जाता है। घटना के समय वह फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान एक छोटा विमान मैदान के काफी नीचे से बार-बार गुजर रहा था। विमान की आवाजाही से खिलाड़ी परेशान थे। रॉबर्टो ने पायलट को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह मैदान के इतने करीब विमान न उड़ाए। उन्होंने मजाक में यह भी कहा था कि एक दिन उनकी फुटबॉल की किक से विमान नीचे आ गिरेगा।
सीधे इंजन से टकराई फुटबॉल
बताया जाता है कि फरवरी 1957 की एक सुबह रॉबर्टो ने खेल के दौरान पूरी ताकत से फुटबॉल को किक मारी। गेंद हवा में काफी ऊंचाई तक गई और सीधे विमान के इंजन से जा टकराई। इसके बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा फुटबॉल मैदान से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ।
पायलट की सुरक्षित होने की खबर से मिली राहत
रॉबर्टो ने एक स्पेनिश न्यूज एजेंसी से बातचीत में इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि विमान उड़ाने वाला पायलट उनका परिचित था। हादसे के बाद उन्हें सबसे ज्यादा चिंता पायलट की जान को लेकर हुई। जब उन्हें पता चला कि पायलट सुरक्षित है, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। 17 साल की उम्र में हुई यह घटना उनकी जिंदगी का ऐसा किस्सा बन गई, जिसे लोग आज भी हैरानी से याद करते हैं।
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments