बिरकोना, 02 october, 2026। विधायक भावना बोहरा ग्राम जिन्दा (बिरकोना) में जिला लोधी समाज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में...
बिरकोना, 02 october, 2026। विधायक भावना बोहरा ग्राम जिन्दा (बिरकोना) में जिला लोधी समाज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक भावना बोहरा ने लोधी समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और वरिष्ठजनों से मुलाकात की। उन्होंने समाज की मातृ शक्तियों और अन्य सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विधायक बोहरा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा के माध्यम से युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने लोधी समाज द्वारा एकता, शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों से जोड़ने के लिए किए जाने वाले ऐसे आयोजन सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। विधायक ने इस पहल के लिए लोधी समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोधी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य, वरिष्ठजन, मातृ शक्तियां, मेधावी विद्यार्थी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में शिक्षा और एकता का संदेश दिया गया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments