——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दीपका चौक में किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे

कोरबा, 02 october, 2026। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के व्यस्त दीपका चौक में दिनदहाड़े किन्नर समाज के लोगों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट का मा...



कोरबा, 02 october, 2026। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के व्यस्त दीपका चौक में दिनदहाड़े किन्नर समाज के लोगों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर ही आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। करीब 10 मिनट तक चले इस घटनाक्रम से चौक पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय दीपका चौक पर काफी आवाजाही थी। अचानक विवाद शुरू होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट बढ़ती देख आसपास के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर लिए। वहीं राहगीरों ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी।

जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज के कुछ लोग दीपका क्षेत्र में ढोलक बजाते हुए दुकानों और घरों में बधाई मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पहुंचे। यहां मौजूद युवकों के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। शुरुआती बहस कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। इस विवाद में पंकज सिंह के साथ मारपीट होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंकज सिंह केजे सिंह कंपनी में काम करते हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर चाकू और डंडे से हमला किया गया। हालांकि पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण हमले से जुड़े आरोपों की जांच अभी नहीं हुई है।

पिता के साथ विवाद की जानकारी मिलने के बाद पंकज सिंह का बेटा प्रतीक सिंह भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसके साथ भी मारपीट होने की जानकारी सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही। विवाद के दौरान दुकान के सामने लगा टीन शेड और लकड़ी का अस्थायी ढांचा भी गिर गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण दीपका चौक में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक कथित रूप से हथियार निकालकर हमला करता भी नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और सबसे पहले हमला किस पक्ष की ओर से किया गया। मामला दीपका थाना पुलिस के संज्ञान में भी पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिनदहाड़े व्यस्त चौक पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद विवाद के कारण और मारपीट से जुड़े आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments